महेश यादव बने वाईडीसी क्लब के अध्यक्ष

वाईडीसी क्लब इंदरवा की बैठक रविवार को मंदिर प्रांग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:47 PM (IST)
महेश यादव बने वाईडीसी क्लब के अध्यक्ष
महेश यादव बने वाईडीसी क्लब के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): वाईडीसी क्लब इंदरवा की बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में सर्वसमिति से क्लब की नई कमेटी का चुनाव किया गया।

इसमें महेश यादव अध्यक्ष, लेखो साव, राहुल यादव व उमेश यादव उपाध्यक्ष, भोला राणा सचिव, महेश दास सह सचिव, राजेंद्र मोदी कोषाध्यक्ष और प्रकाश यादव सह कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में गांव में छठ को लेकर तालाबों की सफाई समेत कई निर्णय लिए गए। मौके पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष टुकलाल यादव, संतोष यादव, काशी यादव, बलदेव यादव, विक्की यादव, महेश राम, विनोद यादव, वीरेंद्र राम, अनिल यादव, कृष्णा यादव ,उमेश यादव, सुजीत यादव और शंभू यादव के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी