जनवितरण संघ ने महिला को दी सहायता राशि

बड़की धमराय के जनवितरण दुकानदार तिलक यादव का आकस्मिक ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:38 PM (IST)
जनवितरण संघ ने महिला को दी सहायता राशि
जनवितरण संघ ने महिला को दी सहायता राशि

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा): बड़की धमराय के जनवितरण दुकानदार तिलक यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। इस पर चंदवारा प्रखंड जन वितरण संघ ने उनके स्वजन को 25 हजार रुपये की सहयोग राशि दी।

संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम लखन यादव ने कहा कि संगठन के किसी भी व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होती है तो उनके परिजनों को सहयोग करने के लिए संघ हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी एक-दूसरे को सहयोग करते रहें। मौके पर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बैठा, सचिव सिकंदर राम, जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद वर्णवाल, नंदलाल गिरी, सच्चिदानंद पांडेय, रूपलाल महतो, गुलाम रमुल, मोहम्मद शाहिद, बद्री प्रसाद यादव, छोटू यादव, विकास महिला मंडल के रामचंद्र यादव, राजकुमार पांडेय, पूनम महिला मंडल के उपेंद्र कुमार राम, मोहम्मद सलीम, सुखदेव यादव, मोहम्मद इशाक, राम किशुन राम, देवी महिला मंडल के माला देवी, गंगा प्रसाद यादव, यमुना महिला मंडल सहित कई विक्रेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी