दीपावली और छठ महापर्व पर सारी ट्रेनें बुक

दीपावली और छठ महापर्व पर सारी ट्रेनें बुक संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) अगले महीने प्रकाश पर्व दीपावली और लोकआस्था का मह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:28 PM (IST)
दीपावली और छठ महापर्व पर सारी ट्रेनें बुक
दीपावली और छठ महापर्व पर सारी ट्रेनें बुक

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): अगले महीने प्रकाश पर्व, दीपावली और लोकआस्था का महापर्व छठ है। मुख्य त्योहार होने के कारण महानगरों में रहने वाले हजारों लोग घर पहुंचते हैं। पर्व को लेकर ट्रेनों की सीटें बुक हो चुकी हैं। देश के बड़े शहरों से कोडरमा आने वाली कोविड स्पेशल के नाम से चल रही ट्रेनों की सीटें भर गई हैं।

दिल्ली, कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जक्शन, गया होकर कोडरमा, धनबाद के बीच चल रही ट्रेनों में 26 अक्टूबर के बाद जगह नहीं है। दीपावली के पांच दिन बाद महापर्व छठ शुरू हो रहा है। इस कारण 10 नवंबर तक एक भी बर्थ खाली नहीं है। सभी श्रेणियों में हाउसफुल का बोर्ड टंग गया है। कुछ गाड़ियों में नो रूम पहुंच गया है तो कई में आरक्षण प्रतीक्षा की सूची सौ से पार कर गई है। तत्काल ही एकमात्र विकल्प

सीट नहीं होने के कारण पर्व में लोगों को जैसे-तैसे घर पहुंचना पड़ेगा। ऐसे में तत्काल टिकट से राहत मिलने की उम्मीद है। विभिन्न शहरों में नौकरी, रोजगार या अध्ययन कर रहे हजारों लोग इन दोनों पर्व में शामिल होने के लिए घर पहुंचते हैं। परेशानी से बचने के लिए कई ने पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण करा लिया है। जो लोग अंतिम समय में आरक्षण लगाने की आस लगाए बैठे हैं, उनके लिए अब ट्रेनों में आरक्षण मिलना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। इन जगहों से आने वाली ट्रेनों में वैसे तो सालों भर जगह कम होती है लेकिन पर्व के मौसम में स्थिति और ही भयावह हो गई है।

ट्रेनों में लंबी वेटिग लिस्ट

दिल्ली, कानपुर, मुंबई, हावड़ा समेत अन्य बड़े शहरों से झारखंड-बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। इनमें मुंबई मेल, गंगा दामोदर लुधियाना एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस आदि में लंबी वेटिग चल रही है।

कोविड स्पेशल में सफर से पहले जान लें नियम

-ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से एक दिन पहले उस गाड़ी में तत्काल कोटे की सीटों पर आरक्षण होगा।

-एसी कोचों में सुबह दस बजे और स्लीपर में ग्यारह बजे से तत्काल टिकट बनेगा।

- आरक्षण फार्म में घर का पूरा पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

-तत्काल फार्म पर अधिकतम चार यात्रियों का ही टिकट बनेगा।

-आनलाइन और काउंटर टिकट कंफर्म ही बनवाएं, क्योंकि वेटिग टिकट कोविड स्पेशल में मान्य नहीं है।

chat bot
आपका साथी