करवा चौथ व्रत 24 को

सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए करवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:17 PM (IST)
करवा चौथ व्रत 24 को
करवा चौथ व्रत 24 को

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत का पारण चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है। पति के हाथों से जल ग्रहण करके पत्नियां अपना व्रत का पारण करती हैं। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन चंद्रमा का पूजन किया जाता है। चंद्रमा के दर्शन करके उन्हें अ‌र्घ्य दिया जाता है। इसके बाद चालनी से पहले चंद्रमा को देखते हैं और फिर पति को देखते हैं। इसके बाद महिलाएं पति को तिलक करके उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। इस साल करवाचौथ व्रत 24 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा ।इस दिन चंद्रमा दर्शन का विशेष महत्व होता है। पंडितों के अनुसार इस बार करवाचौथ शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 रविवार को सुबह 03 बजकर 01 मिनट से होगा। चतुर्थी तिथि समाप्ति 25 अक्टूबर 2021 सोमवार को सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का समय : 8 बजकर 7 मिनट पर होगा।

chat bot
आपका साथी