युवा मंडल विकास अभियान हुआ शुरू

बेहराडीह पंचायत भवन में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र ने युवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:10 PM (IST)
युवा मंडल विकास अभियान हुआ शुरू
युवा मंडल विकास अभियान हुआ शुरू

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): बेहराडीह पंचायत भवन में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र ने युवा मंडल विकास अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक रविन्द्र कुमार रवि ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों में जाकर युवाओं का क्लब बनवाकर नेहरू युवा केंद्र से संबद्धता दिलवाना है। उन्हें खेल सामग्री देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इसके तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उन्हें क्लब को सही तरीके से चलाने के लिए जानकारी देंगे। यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा। इस अभियान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रकाश कुमार यादव, अजित कुमार, राहुल कुमार, बंटी कुमार, मधुसूदन स्वर्णकार, विद्यासागर कुमार, सुजीत कुमार, कौशल कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी