समाजसेवी के निधन पर जताया शोक

बच्छेडीह पंचायत के ताराटांड निवासी पत्थर व्यवसायी सह समाजसेव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:36 PM (IST)
समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
समाजसेवी के निधन पर जताया शोक

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): बच्छेडीह पंचायत के ताराटांड निवासी पत्थर व्यवसायी सह समाजसेवी राजेश मोदी का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब एक साल से गंभीर रूप से बीमार थे। उनका इलाज सीएमसी वैल्लोर में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें हैदराबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश मोदी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है । उनके निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, महावीर यादव, मुखिया निधा बर्णवाल, पंसस अन्नू कुमारी, पूर्व मुखिया अर्जुन साव, पंकज कुमार मनु, दशरथ मोदी, बबून मोदी, मुन्ना सिंह, किशोर यादव, कलीमुद्दीन, अजीम मियां, शंकर साव, टिकू यादव, कमलेश ठाकुर, वीरेंद्र यादव, कारू यादव, लाटो खान, बाबूलाल पासवान, वसी खान, तुलसी राम, व्यास पासवान, संजय साव, तारनी प्रसाद, नरेश सिन्हा, गल्लू खान, राजू यादव आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी