मरकच्चो में चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा

चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित चित्रगु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:31 PM (IST)
मरकच्चो में चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा
मरकच्चो में चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चित्रांश परिवारों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुकुल चंद्र प्रसाद ने की।

बैठक में पदाधिकारियों ने वर्ष 2020-21 में हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बार भी सामूहिक भोज की व्यवस्था का फैसला लिया गया। बैठक में रामचंद्र प्रसाद, धरणीधर प्रसाद, अरुण प्रसाद, जयंत कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, अधिवक्ता निरंजन कुमार सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, जुगनू जयंत, सत्य प्रकाश सहाय, विनोद कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सहाय, निलेश कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, कौशल किशोर सहाय, कमलेश सहाय, मनजीत कुमार सिन्हा, गुंजित कुमार सिन्हा, जय मंगल प्रसाद सिन्हा, शम्भु सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, संदीप कुमार सिन्हा, जुगनू सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, सुधांशु कुमार सिन्हा, हिमांशु कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा, नवदीप रंजन, गोनू कुमार सिन्हा, प्रियांशु कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी