मां दुर्गे की प्रतिमा की देर रात हुआ विसर्जन, लगे मां के जयकारे

मां दुर्गे की प्रतिमा का शनिवार की देर रात विसर्जन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:27 PM (IST)
मां दुर्गे की प्रतिमा की देर रात हुआ विसर्जन, लगे मां के जयकारे
मां दुर्गे की प्रतिमा की देर रात हुआ विसर्जन, लगे मां के जयकारे

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): मां दुर्गे की प्रतिमा का शनिवार की देर रात विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, युवक और महिलाएं शामिल थीं। जुलूस के दौरान रामगढ़ से आए डोली भांगड़ा टीम के गीतों पर नवयुवक खूब थिरक रहे थे। बच्चे माता की जयकारा लगा रहे थे। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते चल रही थीं। करीब 5 घंटे तक मां दुर्गा और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

दुर्गा मंदिर से लगभग सात बजे जुलूस निकाला गया और मुख्य मार्ग होते हुए लगभग 12 बजे रात जयनगर के मोखा नदी में नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुणा कुमारी, थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान के अलावे एसआइ राजेंद्र राणा, अमित कुमार, कुमार शिवम, गौरी शंकर सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी तैनात रहे। पूजा को सफल बनाने में जिप सदस्य पवन सिंह, राजू सिंह, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुभाष स्वर्णकार, विनोद सिंह, रामविलास स्वर्णकार, सदानंद सिंह, महेश पांडेय, चूरन खान, शशिकांत प्रसाद, संतोष साव, विनोद साव सहित कई लोग जुटे रहे।

भक्तों ने मां अम्बे को नम आंखों से दी विदाई

मरकच्चो: प्रखंड के नावाडीह 1 में श्रद्धालुओं ने रविवार को नम आंखों से मां अंबे को विदाई दी। मां दुर्गा की जयकारा और ढांक की गूंज के साथ विभिन्न जलाशयों में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्हें अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान श्रद्धालु झूमते एवं जयकारा लगाते नजर आए। पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मरकच्चो बीडीओ पप्पू रज्जक, सीओ राम सुमन प्रसाद थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्पर थे। विसर्जन के मौके पर श्रद्धालुओ की काफी भीड़ थी।

chat bot
आपका साथी