मोहित राज ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) जयनगर के मधवाटांड़ स्थित आदर्श 2 उच्च विधालय मधवाटांड़ के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:15 PM (IST)
मोहित राज ने जेईई एडवांस में लहराया परचम
मोहित राज ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): जयनगर के मधवाटांड़ स्थित आदर्श 2 उच्च विधालय, मधवाटांड़ के छात्र मोहित राज मोदी, पिता-राजकुमार मोदी वर्णवाल ने जेईई एडवांस में अपने प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया रैंक में 1623 तथा ओबीसी में रैंक 227 लाकर अपने विद्यालय के साथ-साथ कोडरमा जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावे विद्यालय के कृष बर्णवाल, पिता-चन्द्रदेव प्रसाद बर्णवाल ने एडवांस में 13500 रैंक तथा साहिल वर्मा, पिता-सुबोध कुमार वर्मा जी मेंस में 12994 रैंक प्राप्त किया। तीनों ही छात्रों के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य पुनीत यादव ने खुशी व्यक्त की है, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मोहित राज मोदी एक बहुत मेधावी विधार्थी है। उसके मेहनत व जिज्ञासु होने का ही प्रतिफल है कि यह सफलता मिली है। छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार के साथ अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख जयप्रकाश राम, जि0 प0 सदस्य मुनिया देवी, जि0 पं0 सदस्य पवन सिंह, मुखिया देवकी देवी, मुखिया उषा देवी, केदारनाथ यादव, गणपत यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष भीम यादव, के अलावे विद्यालय के उप-प्राचार्य अर्जुनचन्द्र यादव, रविन्द्र कुमार रवि, महेन्द्र कुमार, गोपाल यादव, पप्पु कुमार रजक, फुलंगीचन्द्र यादव, कामेष्वर पाण्डेय, नीलम प्रभा, सुनीता कुमारी आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी