वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल

डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया में शुक्रवार की रात चार प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM (IST)
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया में शुक्रवार की रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय सरिता देवी, पति उमेश दास सिमरिया निवासी के रूप में की गई है। जबकि घायल महिला की पहचान 38 वर्षीय सविता रविदास, पति कुलेश्वर रविदास सिमरिया निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों महिला मसनोडीह टांड़ पर मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद दोनों महिला घर लौट रही थी। तभी अचानक तेज गति से आ रही एक कार जेएचएई.2487 ने दोनों को धक्का मार दियाख् जिससे दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर डोमचांच थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को सदर अस्पताल भेजा। यहां एक महिला सरिता देवी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी महिला सविता रविदास को रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा डोमचांच थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन के आलोक में छान-बीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नही हुआ था।

chat bot
आपका साथी