निधन पर चित्रांश परिवार ने जताया शोक

अखिल भारतीय कायस्थ चित्रांश महा परिवार मरकच्चो के सदस्य अंजनी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:44 PM (IST)
निधन पर चित्रांश परिवार ने जताया शोक
निधन पर चित्रांश परिवार ने जताया शोक

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): अखिल भारतीय कायस्थ चित्रांश महा परिवार मरकच्चो के सदस्य अंजनी प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर चित्रांश परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि 65 वर्षीय चित्रांश अंजनी प्रसाद सिन्हा 65 वर्ष की शुक्रवार रात अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो ले जाया गया,जंहा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर ले जाया जा रहा था उसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार शाम उनका दाह संस्कार मरकच्चो स्थित मुक्ति धाम में किया गया। उनके आकस्मिक निधन पर चित्रांश परिवार मरकच्चो के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में उनके पुत्र विकास कुमार सिन्हा उर्फ बिट्टू, सोनु कुमार सिन्हा, गोनु कुमार सिन्हा, चित्रांश परिवार के गौरी शंकर प्रसाद ,रामचंद्र प्रसाद, मुकुल चंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा ,प्रदीप सिन्हा ,नवीन कुमार सिन्हा ,अंजनी कुमार सिन्हा, अधिवक्ता निरंजन कुमार सिन्हा,बिपिन कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा ,सत्य प्रकाश सहाय ,कौशल किशोर सहाय,कमलेश सहाय, प्रमोद सहाय, प्रेम कुमार सिन्हा, प्रणव पंकज,रंजीत कुमार सिन्हा ,गुंजित कुमार सिन्हा , मनजीत कुमार सिन्हा ,सनी कुमार सिन्हा ,सत्यम कुमार सिन्हा ,मनीष कुमार सिन्हा , नीलेश रंजन, अभिषेक कुमार सिन्हा, शुधांशू कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, राहुल कुमार सिन्हा, मनजीत कुमार सिन्हा,यशवंत कुमार सिन्हा समेत कई सदस्यों के नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी