सहस्त्रनाम जाप से सभी विघ्नों का होता है नाश :

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मंगलवार को सहस्त्रनाम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:44 PM (IST)
सहस्त्रनाम जाप से सभी विघ्नों का होता है नाश :
सहस्त्रनाम जाप से सभी विघ्नों का होता है नाश :

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मंगलवार को सहस्त्रनाम जाप का समापन हुआ। सुबह साढ़े छह बजे बड़े मंदिर के सरस्वती भवन में महामुनि मानतुंग आचार्य विरचित भक्तामर स्तोत्र विधान का आयोजन 48 दिव्य दीपकों और प्रासुक द्रव्य से सौभाग्यमति माताजी ससंघ के सानिध्य में भव्यता से हुआ।

सौभाग्यमति माता ने कहा कि सहस्त्रनाम जाप सभी विघ्नों का नाश करने वाला है। इस काब्य का पाठ करने से किस्मत का ताला खुलता है। इस मंत्र जाप से सभी रोग, बीमारी नष्ट होते आदिनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक ओर विशेष मंत्रित शांतिधारा करने का सौभाग्य आज के अनुष्ठान के पुण्यार्जक जय कुमार- त्रिशला गंगवाल परिवार को मिला। पुण्याजक बनने का सौभाग्य प्रियंका जैन गंगवाल को प्राप्त हुआ। गायक नवीन जैन पांड्या के संगीत और भजनों के साथ पूजा हुई। सहस्त्रनाम जाप के लाखों मंत्रों से युक्त कलश निवर्तमान वार्ड पार्षद पिकी जैन और विमल जैन बड़जात्या परिवार, नरेश कासलीवाल परिवार , प्रदीप जैन छाबड़ा परिवार और विनोद जैन परिवार को मिला। गंगवाल परिवार को समाज के अध्यक्ष विमल जैन, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, मंत्री ललित जैन सेठी, उप मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन, विभोर-रुचिका सेठी, नवीन जैन, राज कुमार जैन अजमेरा ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी