पर्यटन विकास से बढ़ेगी रोजगार की रफ्तार: डा. विरेंद्र

संवाद सहयोगी कोडरमा विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर वृंदाहा विकास समिति द्वारा जरगा गांव में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM (IST)
पर्यटन विकास से बढ़ेगी रोजगार की रफ्तार: डा. विरेंद्र
पर्यटन विकास से बढ़ेगी रोजगार की रफ्तार: डा. विरेंद्र

संवाद सहयोगी, कोडरमा : विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर वृंदाहा विकास समिति द्वारा जरगा गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्राकृतिक धरोहर को सहजने की अपील की। गीत-संगीत के साथ कार्यक्रम में बच्चों के बीच टाफी, पुस्तक, पेंसिल आदि का वितरण भी किया गया। मौके पर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे समिति के अध्यक्ष डा. विरेंद्र कुमार ने कहा कहा कि पर्यटन किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य आधार है। पर्यटन स्थल के रूप में वृंदाहा वाटर फाल को संरक्षित कर रोजगार के कई अवसर लाया जा सकता है। उन्होंने वाटर फाल आने वाले पर्यटकों का पुरा ख्याल रखने, सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा वाटर फाल को सुरक्षित रखने के लिए सभी को जागरूक होने की अपील की। कहा कि क्षेत्र का महत्वपूर्ण धरोहर प्राकृतिक ने दिया है। यह फाल राज्य के बेहतर फाल में एक है। समय के साथ-साथ यहां व्यवस्था बहाल की जा रही है। यहां पहुंचने के लिए सड़क बनवाई गई। अन्य सुविधा बहाल के उपाय प्रशासन स्तर से किए जा रहे है। पूर्व की अपेक्षा वृंदाहा में पर्यटकों की रूचि बढ़ी है। इससे रोजगार के अवसर धीरे-धीरे बढ़ रहे है। ऐसे में वृंदाहा को बेहतर बनाने में ग्रामीणों को भी सहयोग करने की जरूरत है। इस क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने में सभी लोग भागीदारी निभायें, ताकि स्थल कचरा से दूर रहे। उन्होंने कहा कि गांव के लोग कमेटी बनाकर इसके सुरक्षा के प्रति ध्यान दें। आने वाले समय में बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आएंगे तो रोजगार के कई अवसर सामने आएगा। इससे गांवों में खुशहाली आएगी। देश-दुनिया में कई ऐसे क्षेत्र है जो केवल पर्यटन के बूते तरक्की किया है। समिति के अन्य सदस्य सुदर्शन यादव, राजेश यादव, अरूण सूद आदि ने भी लोगों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित किया। सभी ने ग्रामीणों से सहयेाग की अपील की। कहा कि सभी के प्रयास से वृंदाहा को बेहतर बनाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी