नहीं चले लंबी दूर के वाहन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा ) कांग्रेस वामदल झामुमो आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:46 PM (IST)
नहीं चले लंबी दूर के वाहन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
नहीं चले लंबी दूर के वाहन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया, (कोडरमा ) : कांग्रेस, वामदल, झामुमो, आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों व अन्य संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशव्यापी बंद का कोडरमा जिला में मिलाजुला असर देखा गया। इस दौरान जहां लंबी दूरी के वाहन नहीं चले, वहीं कुछ देर के लिए बाजार भी बंद रहे। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद कराते दिखे। वहीं जगह-जगह पर लोगों ने प्रदर्शन व सभा भी की। सड़क पर वाहनों का परिचालन से कुछ हद तक प्रभावित रहा, जबकि रेल परिचालन अप्रभावित रहा। किसान संघर्ष मोर्चा, सीपीआइ, सीपीएम, भाकपा माले, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में कला मंदिर झुमरीतिलैया से सुबह एक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने दुकानें बंद कराई। जुलूस पूरे शहर भ्रमण करते हुए महाराणा प्रताप चौक झुमरीतिलैया पहुंची। यहां एक घंटा शांतिपूर्ण सड़क जाम किया गया। सड़क जाम करने के दौरान एक सभा की गई सभा की अध्यक्षता किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक उदय द्विवेदी ने की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार की हठधर्मिता के कारण 10 महीने से लाखों किसान सड़कों पर हैं। 700 से अधिक किसानों की की जानें जा चुकी है। सत्ता के मद में चूर मोदी सरकार उद्योगपतियों-पूंजीपतियों के हाथों देश के सारे सार्वजनिक संस्थानों को बेच रही है। जिसके विरोध में देश के किसान मजदूर छात्र नौजवान लगातार सड़कों पर है। सीपीआइ राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिप सदस्य महादेव राम, सीपीआइ जिला मंत्री प्रकाश रजक, उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, महेश प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, पुरुषोत्तम यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, किशोर चौधरी, रामेश्वर यादव, राष्ट्रीय जनता दल से रामधन यादव, मनोज रजक, युवा जिला अध्यक्ष संजय दास, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, रोहित मेहता, प्रदीप यादव, आम आदमी पार्टी से दामोदर यादव, सीपीएम जिला कमेटी सदस्य महेंद्र तुरी, रामचंद्र राम, हरेंद्र राम, नागेश्वर दास, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर, निर्माण मजदूर यूनियन से प्रेम प्रकाश पासवान, भीम आर्मी से रंजीत कुमार दास आदि ने भी सभा को संबोधित किया। बाद में तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम, इंस्पेक्टर अजय सिंह अपने दल बल के साथ जाम को हटाया। भाकपा माले ने निकाला जुलूस :

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बंद को लेकर श्रम कल्याण मैदान से झंडा चौक होते हुए सुभाष चौक तक मार्च किया। उसके बाद पुन: सैकड़ों की संख्या में बाजार बंद कराते हुए महाराणा प्रताप चौक बाइपास पर नुक्कड़ सभा की। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने की जबकि संचालन प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज कमेटी सदस्य मोहन दत्ता ने किसानों के समर्थन में बंदी को ऐतिहासिक कहा। राजेंद्र मेहता ने कहा कि केंद्र की मोदी शाह सरकार ने तमाम सार्वजनिक संस्थानों को कारपोरेट घरानों के हाथ में बेच रही है। मौके पर बरकट्ठा विधान सभा प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि लगातार नौ माह से तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत करीब एक हजार किसानों ने शहादत दी है। सभा को जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार ,डोमचांच प्रखंड सचिव विनोद कुमार पांडे ,भागीरथ सिंह ,मरकच्चो प्रखंड सचिव बहादुर यादव ,जयनगर प्रखंड सचिव अशोक यादव, मुन्ना यादव, एक्टू के संयोजक विजय पासवान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कमेटी सदस्य शेरू निशा, सहदेव मंडल, अजय पांडे, इनौस संयोजक कोलेश्वर राणा, छात्र संगठन आइसा के संयोजक मोहम्मद सलीम, कृष्णकांत मेहता ,मोहम्मद शमीम,चांद अख्तर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी