जैन मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप में 70 लोगों ने किया रक्तदान

जैन युवक समिति ने विश्व मैत्री दिवस और क्षमावाणी पर्व के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:10 PM (IST)
जैन मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप में 70 लोगों ने किया रक्तदान
जैन मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप में 70 लोगों ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : जैन युवक समिति ने विश्व मैत्री दिवस और क्षमावाणी पर्व के अवसर पर जैन भवन में रविवार को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया। इसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश झाझंरी, किशोर पांड्या, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिकी जैन मौजूद रहीं।

समाज के अध्यक्ष विमल जैन बड़जात्या, मंत्री ललित शेट्टी व मुख्य अतिथि सहित सभी मंच पर बैठे लोगों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन सुमित कुमार सेठी व मंगलाचरण आशा गंगवाल ने किया। मनीष कुमार ने कहा, मैं आज इस ब्लड डोनेशन कैंप में आकर अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और जैन समाज व पूरी युवा टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आप लोगों ने बहुत ही नेक और अनुकरणीय कार्य किया है । जरूरतमंदों को रक्तदान करना सबसे बड़ी सेवा है। प्रशासनिक सेवा में योगदान देने वाले सारांश जैन और सभी विशिष्ट अतिथियों ने ब्लड डोनेट करने वाले सभी लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबड़ा, मंत्री सुमित सेठी, संयोजक शैलेश सेठी, अमित सेठी, पीयूष कासलीवाल, और उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी गई। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन आरके दीपक, सेक्रेटरी सुरेश पिलानिया, अरविद सेठ, सदर अस्प्ताल से डाक्टर अमरेंद्र सिन्हा, डाक्टर चेलना जैन, राज छाबड़ा, कमल सेठी, सुरेंद्र काला सुनीता शेट्टी, किरण ठोलिया आदि लोग भी मौके पर मौजूद थे। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले में सुमित सेठी, निशू सेठी, शैलेश छाबड़ा, संजय छाबड़ा , सिद्धार्थ झाझंरी, आशय जैन, संस्कृति जैन, एकता जैन, विभोर जैन, आशीष जैन, राजेश जैन , सिद्धांत जैन ,आर्य जैन, करिश्मा छाबड़ा, ऋतु जैन ,बबली जैन, प्रिसी जैन, अंकित केडिया अभिषेक सिंह ,रोहित शंघई ,ऋषि सलूजा ,विवेक जैन, नवीन जैन, विकास सेठी, ईशान जैन श्रेयांश जैन ,अजय जैन, संयम जैन, गौरव जैन, सौरभ जैन, कुणाल जैन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी