भाकपा माले ने बंद को लेकर चलाया जनसपंर्क अभियान

भाकपा-माले 27 सितंबर को तीन कृषि कानून वापस लेने मह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:15 PM (IST)
भाकपा माले ने बंद को लेकर चलाया जनसपंर्क अभियान
भाकपा माले ने बंद को लेकर चलाया जनसपंर्क अभियान

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाकपा-माले 27 सितंबर को तीन कृषि कानून वापस लेने, महंगाई कम करने आदि मांगों को लेकर भारत बंद में शामिल होगी। भाकपा-माले विपक्षी दलों के साथ मिलकर बंदी को सफल बनाने में एकजुटता प्रदर्शित करेगी। पार्टी की ओर से भारत बंदी का नेतृत्व राज्य कमेटी सदस्य मोहन दत्ता, जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, मो. इब्राहिम, संदीप कुमार, तुलसी कुमार राणा, विनोद पांडेय, भागीरथी सिंह, अशोक यादव, बहादुर यादव, मुन्ना यादव, विजय पासवान, नीलम शाहबादी, सहदेव मंडल करेंगे। बंदी को सफल बनाने को लेकर भाकपा-माले ने विभिन्न जगह पर जनसम्पर्क अभियान चलाया।

chat bot
आपका साथी