लगन के साथ करें मेहनत, सफलता चूमेगी कदम : संजय

प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित सर्वोदय जमा 2 उच्च विद्यालय के स्टेडि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:14 PM (IST)
लगन के साथ करें मेहनत, सफलता चूमेगी कदम : संजय
लगन के साथ करें मेहनत, सफलता चूमेगी कदम : संजय

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित सर्वोदय जमा 2 उच्च विद्यालय के स्टेडियम में रविवार को भारतीय धोबी महासंघ द्वारा ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डा. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है। जो पिएगा वह निश्चित रूप से आगे बढ़कर दहाड़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सच्ची लगन के साथ लक्ष्य करके पढ़ाई करनी चाहिए। सफलता अवश्य कदम चूमेगी ।

कार्यक्रम में मैट्रिक, इंटर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में मरकच्चो, डोमचांच, कोडरमा, चंदवारा, जयनगर, सतगावां प्रखंड के 150 विद्यार्थी शामिल थे। विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मरकच्चो पप्पू रजक ने विद्यार्थियों का हौसलाआफजाई करते हुए कहा कि जीवन में जब तक आप चुनौती स्वीकार नही करेंगे, आप आगे नहीं बढ़ पाओगे। कार्यक्रम को वासुदेव धोबी (प्रदेश उपाध्यक्ष), बाबूलाल बिहारी, डा. प्रदीप बैठा, सुशील कुमार (डीओ एलआइसी), मनोज कुमार (डीओ एलआइसी) बीजू राम (शाखा प्रबंधक), सुनील कुमार, सुनील राम, खगेन्द्र राम, महादेव राम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एम चंद्रा ने की, जबकि संचालन उप सचिव मिथिलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुखिया मनिदर राम, प्रदीप राम,अशोक कुमार, दुर्गा राम,प्रकाश रज्जक, अमर रज्जक, त्रिपुरारी रजक, प्रदीप राम, संजय राम, बंशी राम, दीपक कुमार, सीताराम रजक, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार,बालगोविद राम, लक्ष्मण रजक, कैलाश राम, अमर कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी