भाजपा युवा मंडल का हुआ विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा झुमरीतिलैया मंडल का विस्तार यु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:23 PM (IST)
भाजपा युवा मंडल का हुआ विस्तार
भाजपा युवा मंडल का हुआ विस्तार

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भारतीय जनता युवा मोर्चा झुमरीतिलैया मंडल का विस्तार युवा नगर अध्यक्ष रोहित जायसवाल के आवास पर किया गया। मंडल की युवा कार्यकारिणी में नगर महामंत्री सोनू राज चंद्रवंशी और नगर मंत्री राजा मालाकार को मनोनीत किया गया है।

रोहित जायसवाल ने कहा कि त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान का नाम युवा मोर्चा है। युवाओं को मार्गदर्शन और सही राह दिखाना मोर्चा की प्राथमिकता है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आम लोगों के पास पहुंच कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य करेगी। मौके पर नगर उपाध्यक्ष रतन वर्मा, मीडिया प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा उपस्थित थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, नगर उपाध्यक्ष गौतम सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य राजेश वर्मा, गणेश गुप्ता, गौरव लोहानी, अरविद बर्णवाल, राकेश कुमार, कुंदन विश्वकर्मा, सुमित सिंह आदि लोगों ने नए मनोनीत सदस्यों को बधाई दी।।

chat bot
आपका साथी