रेल यात्री को किन्नर कर रहे थे परेशान, दो गिरफ्तार

रेलगाड़ी में अक्सर किन्नर यात्रियों से पैसे मांगते दिख ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:21 PM (IST)
रेल यात्री को किन्नर कर रहे थे परेशान, दो गिरफ्तार
रेल यात्री को किन्नर कर रहे थे परेशान, दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): रेलगाड़ी में अक्सर किन्नर यात्रियों से पैसे मांगते दिख जाते हैं। लोग स्वेच्छा से किन्नर को पांच-दस रुपये दे भी देते हैं। कभी कभी किन्नर की हरकत से रेल पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 25 सितंबर को गाड़ी संख्या 03009 अप में किन्नर द्वारा यात्रियों से पैसे वसूली को लेकर परेशान करने की शिकायत मिली। इसके बाद गाड़ी संख्या 02363 डाउन से दो किन्नर को यात्रियों से पैसे मांगने व परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किन्नर में 23 वर्षीय माही किन्नर और 26 वर्षीय लड्डू किन्नर हैं। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर दोनों किन्नर को रेल न्यायालय, धनबाद भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी