आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती

संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) प्रखंड के ग्राम दरदाही में गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:42 PM (IST)
आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती
आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड के ग्राम दरदाही में गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू के केंद्रीय कमेटी सदस्य अजीत वर्णवाल, शंकर साव, कोडरमा जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार मेहता उपस्थित थे। आजसू के सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान आजसू के केंद्रीय कमिटी सदस्य शंकर साव ने कहा कि विनोद बाबू झारखंड को अलग राज्य बनाने का सपना देखते थे। तब उन्होंने आंदोलन की बुनियाद रखकर आंदोलन की अगुआई की। आंदोलन को मजबूत किया।इसके साथ ही शिक्षा के लिए युवा वर्ग को प्रेरित करते रहे। जबकि आजसू जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो ने जल,जंगल व जमीन का नारा देकर समाज को उन्होंने जगाने का काम किया था। स्व विनोद बिहारी महतो झारखंड राजनीति के भीष्म पितामह व सर्वमान्य नेता थे। छात्र जीवन से ही वे झारखंड आंदोलन में कूद पडे़। उन्होंने सामाजिक क्रांति लाई। वर्तमान परि²श्य में उनके आदर्श व सिद्धांत प्रासंगिक हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य रहा कि अलग राज्य आंदोलन को मझधार में छोड़ अचानक उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका सपना अंतत: पूरा हुआ और दशकों से चले आंदोलन के बाद झारखंड वासियों को 15 नवंबर 2000 में नये राज्य की सौगात मिली। इस मौके पर अजीत वर्णवाल, प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ,सचिव सरजू साव, रामेश्वर साव,विवेक राणा, शिव शंकर साव, अनूप कुमार, मिथिलेश साव, मनोहर यादव, राहुल दास ,सुनील गुप्ता ,मोहम्मद असलाफी, पवन यादव के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी