भाजपा 24 को खिलाड़ियों का करेगा सम्मान

सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:19 PM (IST)
भाजपा 24 को खिलाड़ियों का करेगा सम्मान
भाजपा 24 को खिलाड़ियों का करेगा सम्मान

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न इकाइयों द्वारा 17 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 24 सितंबर को सांसद आवास के कार्यालय सभागार में खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह व भाजयुमो की जिला कमेटी की बैठक भी होगी। जिसमें पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा आयुष्मान भारत के कार्ड धारियों की सेवा की जाएगी। वही 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर जिले के बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 26 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम विभिन्न बूथों पर आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी