मरकचो गोरहंद पथ की हालत जर्जर

मरकचो गोरहंद पथ की हालत जर्जर संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) कोडरमा व गिरिडीह 2 जिलों को जोड़ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:49 PM (IST)
मरकचो गोरहंद पथ की हालत जर्जर
मरकचो गोरहंद पथ की हालत जर्जर

फोटो::: 2 में है। संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): कोडरमा व गिरिडीह 2 जिलों को जोड़ने वाली मरकच्चो गोरहंद पथ की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। उक्त सड़क पर जगह-जगह बड़े छोटे इतने गड्ढे बन गए हैं कि पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। सड़कों पर पत्थर निखर आए हैं जिससे दो चक्का से लेकर चार चक्का के वाहनों को चलने में काफी परेशानी होती है। वाहन तो वाहन पैदल चलना भी राहगीरों के लिए कष्टप्रद हो गया है। मालूम हो कि इसी सड़क में गिरीडीह जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंड धाम पड़ता है जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मन्नतें मांगने जाते हैं। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग राजधनवार बाजार आते जाते हैं ।उक्त सड़क की हालत मिट्टी मोरम की सड़क है जो काफी जर्जर हो गई है। छोटे बड़े पत्थर निखर आए हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। क्षेत्र के लोगों ने मरकच्चो ब्लाक से गोरहन्द तक कालीकरण पथ बनवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी