कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में लगाए फलदार पौधे

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र जयनग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:25 PM (IST)
कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में लगाए फलदार पौधे
कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में लगाए फलदार पौधे

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में रविवार को पोषण वाटिका महाअभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख जयप्रकाश राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा. चंचिला कुमारी ने अमरूद, आम, आंवला आदि के पौधे लगाए। इसके पश्चात प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, स्कूली बच्चों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस मौके पर डा. चंचिला कुमारी ने कहा कि आज पूरा देश पोषण को लेकर महा अभियान चला रहा है। हमें चाहिए मिलजुल कर इस अभियान को सफल बनाएं और देश के एक-एक बच्चे, एक-एक व्यक्ति को स्वस्थ बनाएं ताकि हमारा देश विकास की प्रगति पर बढ़ सके। इस दौरान उद्यान विशेषज्ञ डा. भूपेंद्र सिंह ने भी पौधारोपण के महत्व को समझाया और कहा कि निश्चित तौर पर हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। इस दौरान पशु विशेषज्ञ डा. सुधांशु शेखर ने भी आए हुए किसानों को पशुओं में होने वाली बीमारी और उसके निदान के उपाय बताए। अंत में रुपेश रंजन ने किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया और कृषि विज्ञान केंद्र में अपनाई गई नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कंचन बाला, ममता सिंह, रूपा भारती, सुनीता देवी, कुमारी पूजन, जीनत परवीन, अनीता देवी, संजू देवी, मंजू देवी, कविता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी