मांगों को ले संयुक्त विस्थापित मजदूर मोर्चा का धरना आज

मजदूरों तथा विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त विस्थापित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:04 PM (IST)
मांगों को ले संयुक्त विस्थापित मजदूर मोर्चा का धरना आज
मांगों को ले संयुक्त विस्थापित मजदूर मोर्चा का धरना आज

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): मजदूरों तथा विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त विस्थापित मजदूर मोर्चा के बैनर तले कोडरमा थर्मल पावर केंद्र के गेट नंबर एक पर 20 सितंबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। यह जानकारी मोर्चा के सदस्य उमेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय धरना की जानकारी मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख कोडरमा थर्मल पावर प्लांट तथा उपायुक्त कोडरमा, अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा तथा जयनगर थाना प्रभारी को लिखित सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी