अधिवक्ता संघ का चुनाव कल, प्रत्याशी लगा रहे जोर

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) अधिवक्ता संघ का चुनाव आठ सितंबर को है। प्रचार अभिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 07:33 PM (IST)
अधिवक्ता संघ का चुनाव कल, प्रत्याशी लगा रहे जोर
अधिवक्ता संघ का चुनाव कल, प्रत्याशी लगा रहे जोर

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : अधिवक्ता संघ का चुनाव आठ सितंबर को है। प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसलिए सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में 40 प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। शाम को उनके घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। हालांकि, हर बार की तरह मतदाता खामोश रहकर चुनाव के दिन का इंतजार कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मतदान आठ सितंबर को सुबह नौ बजे शुरू होगा और दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद चार बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है 16 पदों के लिए कुल 40 लोगों ने पर्चा भरा है। हर मतदाता को सात तरह के मतपत्र पर अपना मत देना होगा। इसके लिए पांच बूथ बनाए जाएंगे। कुल 287 अधिवक्ता मतदान करेंगे। ये हैं प्रत्याशी : निर्वाची पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जगदीश लाल सलूजा व लक्ष्मण चौधरी प्रत्याशी है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार जोशी, अरुण कु सिन्हा, प्यारेलाल यादव और शिवनन्दन कुमार शर्मा, महासचिव पद के लिए शैलेन्द्र कुमार अभय, रणजीत दुबे, मनीष कु सिंह, राम लखन सिंह, आत्मानंद पांडेय, ज्ञान रंजन, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए प्रशांत कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए विनोद कुमार अविनाश, अरुण कु सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए मोतीलाल शर्मा, कपिलदेव प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष के लिए ऋतम कुमारी और जयगोपाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए चंदन कुमार पांडेय, राज कुमार श्रीवास्तव, शंकर प्रसाद सिन्हा, रीना कुमारी, अनिल कुमार, कृष्णदेव यादव, दिनेश प्रसाद सिंह, आमीर निजामी, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार सिंह, विनोद कुमार ठाकुर, गोरखनाथ सिंह और सुधांशु पांडेय मैदान में हैं।

chat bot
आपका साथी