मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही राज्य सरकार: गोप

संवाद सहयोगी कोडरमा भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से कार्यकर्ताओं ने सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 06:58 PM (IST)
मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही राज्य सरकार: गोप
मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही राज्य सरकार: गोप

संवाद सहयोगी, कोडरमा : भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोडरमा समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने की। जबकि संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया। मौके पर वक्तओं ने सूबे की हेमंत सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। धरना की शुरुआत हनुमान चालीसा का पाठ से की गई। धरना में मुख्य रूप से उपस्थित कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नु गोप उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण की जो नीति अपनाई जा रही है। इसके खिलाफ हम लोग सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविद्र नाथ महतो ने जो मुस्लिम संप्रदाय के लिए एक कमरा नमाज पढ़ने के लिए दिया है हम उसका विरोध करते हैं। हम चाहते हैं कि सभी धर्मों के लिए भी वहां पर व्यवस्था करनी होगी। सरकार के इस कदम के खिलाफ आठ सितंबर को विधानसभा घेराव के लिए भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कोडरमा जिला से रांची जाएंगे। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की आरंभ से ही तुष्टीकरण की नीति कर रही है, लेकिन हम उन्हें इस्लामी राजनीति नहीं करने देंगे। देश पहले ही धर्म के नाम पर बंटवारा झेल चुका है, अब हम देश नहीं बंटने देंगे। भारतीय जनता पार्टी सर्व धर्म समभाव पर विश्वास करती है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जुही दास गुप्ता, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, मनोज कुमार झुन्नु, महिला मोर्चा महामंत्री कविता देवी ,सविता देवी,रीता लोहानी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, सुरेंद्र यादव, पप्पू पांडेय, नरेंद्र पाल, मिथलेश सिंह,आदि ने भी संबोधित किया धरने के बाद भाजपा का एक शिष्टमंडल राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त आदित्य रंजन जी को सौंपा गया। धरने में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, राजकुमार यादव, देवेंद्र कुमार ,आकाश वर्मा, प्रवीण पांडेय ,बैजनाथ दास,किशोर पंडित, संजय शर्मा ,इंद्रदेव मोदी, हरि पंडित ,अविनाश चंद्रवंशी ,उदय सिंह,सुमित चन्द्रवंशी, पीयूष शर्मा ,अंकित गुप्ता, बेबी देवी, पुष्पा वर्मा, प्रमिला देवी,बिट्टू सिंह , चंदन सिन्हा,राजेश यादव, उमेश सिंह, अर्जुन यादव, दिनेश यादव, दीपक राणा, मुकेश राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी