बारिश में गिरा कच्चा मकान

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) प्रखंड के जयनगर पश्चिमी पंचायत के इरगोबाद निवासी खलील मियां पि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:52 PM (IST)
बारिश में गिरा कच्चा मकान
बारिश में गिरा कच्चा मकान

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के जयनगर पश्चिमी पंचायत के इरगोबाद निवासी खलील मियां, पिता अली मियां का मिट्टी का मकान बारिश के कारण गिर गया। अब इनके सामने रहने का कोई विकल्प नहीं बचा है। गृह स्वामी खलील मियां ने बताया कि मिट्टी का मकान पूरा जर्जर हो गया था। परंतु विगत कई दिन से हो रही बारिश से पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ जान जोखिम में डालकर इस मकान में रह रहे हैं। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा है कि कभी भी बचा हुआ घर भी ध्वस्त हो सकता है, क्योंकि उनके पास कोई रहने का विकल्प नहीं है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से पीएम आवास देने की मांग की है, ताकि वे अपने परिजनों के साथ सुरक्षित रह सकें।

chat bot
आपका साथी