मांगों को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया वर्चुअल धरना

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार कोडरमा जिले के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:26 PM (IST)
मांगों को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया वर्चुअल धरना
मांगों को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया वर्चुअल धरना

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार कोडरमा जिले के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों को धान क्रय की राशि भुगतान की मांग को लेकर वर्चुअल धरना दिया। स्थानीय सांसद, विधायक सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंच मोर्चा के अध्यक्षों ने अपने-अपने आवास पर धरना दिया। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार से मांग की है कि किसानों की बकाया राशि को जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन का भी जल्द भुगतान किया जाए। कोडरमा विधायक डा. नीरा यादव ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। वरीय नेता रमेश सिंह ने किसानों का बकाया अविलंब भुगतान की मांग की। जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मौके पर लोगों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। धरना पर बैठनेवालों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देव नारायण मोदी ,जूही दासगुप्ता, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, शिवलाल सिंह, जिला महामंत्री अनूप जोशी ,राजकुमार यादव ,मंत्री शशि भूषण चौधरी ,कांति देवी ,जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ,मनोज कुमार झुन्नु, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, रमेश हर्षधर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, नगर अध्यक्ष किशोर पंडित, अजय पांडे, दिनेश सिंह, विजय यादव, जयशंकर प्रसाद, मुकेश कुमार, द्वारिका राणा, रामदेव मोदी, शशि भूषण चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, इंद्रदेव मोदी, महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, रेखा भदानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा,ज सुनीति सेठ रीता लोहानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राखी भदानी, कविता देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी