लॉकडाउन के कारण घरों में ही पढ़ी ईद की नमाज

संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) ईद की खुशियों पर कोविड-19 की काली छाया का असर छाया र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:51 PM (IST)
लॉकडाउन के कारण घरों में ही पढ़ी ईद की नमाज
लॉकडाउन के कारण घरों में ही पढ़ी ईद की नमाज

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): ईद की खुशियों पर कोविड-19 की काली छाया का असर छाया रहा। ईदगाहों में सन्नाटा छाया रहा। प्रखंड की कुछ चुनिन्दा मस्जिदों में सीमित संख्या में लोगों ने शुक्रवार को ईद की नमाज अदा की। अधिकतर लोगों ने घरों में ईद की नमाज पढ़ी और परिजनों के साथ खुशियां मनाईं। लोगों ने ईद की खुशियों की मुबारकबाद देने के लिए फोन का सहारा लिया या फिर शारीरिक दूरी को बनाकर बधाइयां दी। बच्चों को इस ईद में मिलने वाली ईदी की रकम का खासा नुकसान झेलना पड़ा। साथ ही ईद के मेले के आनन्द से भी वंचित रहना पड़ा। लोग इस ईद को अपने जीवन के सबसे बुरे अनुभवों में से एक बताया। लोगों ने कहा कि दो बार 2020 व 2021 की ईद ऐसी मनाई जाएगी सोचा न था। जिन ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की तादाद सैकड़ों में हुआ करती थी वहां सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना महामारी की दौड़ के बीच इस ईद को बुरे अनुभव के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा। ईद की नमाज को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। बुधवार को चांद के दीदार के साथ ही लोगों में ईद की नमाज की अदा करने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गई थी। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सामूहिक नमाज अदा करने पर सरकार ने पिछले कई महीनों से रोक लगा रखी है। जिस की वजह से लोग इकट्ठा होकर नमाज नहीं पढ़ रहे हैं। इस्लामिक विद्वानों ने लॉकडाउन के कारण घरों में ही नमाज पढ़ने को कहा।

सादगी से मनाई गई भाईचारे के त्योहार ईद :

सतगावां: भाईचारे का त्योहार ईद इस बार सादगी से मनाया गया। लॉकडाउन की वजह से मस्जिदों में बड़ी जमात के साथ नमाज अदा नही हो सकी।एक महीने के कठिन रोजे के बाद गुरुवार को चांद देखने के बाद लोगों में काफी खुशियां देखी गई वहीं अकीदतमंदों ने शारीरिक दूरी बनाकर अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ी, जबकी मस्जिदों में चार से पांच लोग ने नमाज अदा करते हुवे घर परिवार और समाज के साथ ही देश मे अमन और चैन की दुआ मांगी।कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के लिए विशेष दुआ की गई। ईद की नमाज को सादगी के साथ अदा करते हुवे लोगो ने एक-दूसरे की मुबारकबाद दी और घरों में परिवारों के साथ लच्छा सेवई व अन्य मीठा पकवान का आनन्द उठाया।शोसल मीडिया के माध्यम से ज्यादातर लोग एक-दूसरे को शांति व सौहार्द के पर्व ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं बसोडीह,समलडीह,शिवपुर, अंगार ,माधोपुर, बजनिया, मीरगंज, डेबोडीह आदि गांवो में लोगो ने शारिरिक दूरी का पालन कर घर मे ही ईद की नमाज अदा की।

chat bot
आपका साथी