आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, गिरे कई पेड़

जागरण संवाददाता कोडरमा सुबह से बुधवार दोपहर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। आंधी क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:37 PM (IST)
आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, गिरे कई पेड़
आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, गिरे कई पेड़

जागरण संवाददाता, कोडरमा : सुबह से बुधवार दोपहर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए हैं। वहीं तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। पिछले कुछ दिनों से लगभग रोज बारिश हो रही है। मंगलवार को हालांकि बारिश नहीं हुई थी, लेकिन मौसम सुहावना था। बुधवार सुबह में भी धूप निकली और हल्के बादल भी छाए हुए थे। दोपहर तक सूरज और बादलों की आंखमिचौली चलती रही। करीब एक बजे तेज हवा चली और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। पहले धीमी गति से बारिश हुई, बाद में तेज बारिश होने लगी। अचानक हुई बारिश से पैदल चलने वालों ने आसपास मकानों, पेड़ों और दुकानों के पास शरण ली। बाइक सवार भी बचने की जगह देखकर रुक गए। वहीं बारिश के साथ चली आंधी से कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए।

गलियों में भर गया पानी :

करीब एक घंटे हुई बारिश से झुमरीतिलैया की गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गलियों में लोगों को चलने में दिक्कत हो रही थी। सीवर की अब तक सफाई नहीं होने के कारण पानी नालियों से नहीं निकल पा रहा था। लोगों ने नगर पर्षद के अधिकारियों से नालियों की सफाई जल्द करने की मांग की है। बारिश के दौरान तेज हवा चल रही थी। इसके साथ रह-रहकर बिजली कड़क रही थी। तेज हवा के कारण बिजली के तार पर भी पेड़ गिर गए। बिजली विभाग ने पहले ही सप्लाई रोक दी थी, इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। देर शाम तक पेड़ हटाने का काम किया जा रहा था। इस कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

chat bot
आपका साथी