सतगावां में नो एंट्री व कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां

संवाद सूत्र सतगांवा (कोडरमा) इलाके में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:08 PM (IST)
सतगावां में नो एंट्री व कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां
सतगावां में नो एंट्री व कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां

संवाद सूत्र, सतगांवा (कोडरमा) : इलाके में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। बाजार में भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। यही नहीं, नो एंट्री के बावजूद कोलकाता से आने वाली बसें यहां पहुंच रही हैं। इनसे उतरने वालों की कोरोना जांच भी नहीं की जा रही है। बस से उतरने के बाद लोग घर चले जा रहे हैं। राज्य सरकार ने अन्य राज्यों से आने वालों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सतगावां में स्थानीय प्रशासन द्वारा इसका पालन नहीं कराया जा रहा है। यहां स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से रोज चार बसें कोलकाता के लिए जा रही हैं और वहां से लौट रही हैं। इन बसों से अधिकतर प्रवासी मजदूर उतर रहे हैं। यहां उतरने के बाद वे लोग बिना जांच के अपने घर चले जा रहे हैं। इससे इलाके में तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन जानकारी के बाद इन बसों के आवागमन पर रोक नहीं लगा रहा है। साथ ही बसों से उतरने वालों की कोरोना जांच भी नहीं हो रही है। इस बारे में लोग कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं मरचोई मोड़ बासोडीह व मस्जिद चौक बासोडीह में सुबह सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले कतार में बैठे रहते हैं। यहां सब्जी बेचने वाले शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। इनमें से अधिकतर बिना मास्क लगाए रहते हैं। यही नहीं, सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोग भी मास्क नहीं लगाते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस गश्त भी नहीं लगाती है। इस लापरवाही से संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी