आंशिक लॉकडाउन के उल्लंघन पर चार के खिलाफ प्राथमिकी

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार पर लगाम के लिए साप्ता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:23 PM (IST)
आंशिक लॉकडाउन के उल्लंघन पर चार के खिलाफ प्राथमिकी
आंशिक लॉकडाउन के उल्लंघन पर चार के खिलाफ प्राथमिकी

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार पर लगाम के लिए साप्ताहिक आंशिक लॉकडाउन का असर जिले में दूसरे दिन भी देखने को मिला। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। घरों से बाहर निकलने में भी लोगों ने परहेज की। आंशिक लॉकडाउन का पालन कराने का लेकर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रही। इस दौरान आदेश का उल्लंघन कर दुकानें खुली रखने पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

झुमरीतिलैया बाजार में आवश्यक वस्तुओं की दुकान के अलावा अन्य सभी दुकानों को बंद रखने की हिदायत दी जा रही है। मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है। सब्जी मार्केट और राशन की दुकानों में अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए दुकानदारों से सतर्क रहने को कहा गया। शुक्रवार को झंडा चौक स्थित दो कपड़ा दुकान, एक सोना चांदी दुकान एवं एक पूजा भंडार के खुले रहने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि झंडा चौक के समीप एक कपड़ा दुकान में दो महिला और एक डेढ़ साल के बच्चे को अंदर बंद कर ताला लगा दिया गया था। इस दौरान ताला तोड़ने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया। तब तक एक महिला ने चाबी लाकर दुकान को खोला। अंदर दोनों महिलाएं और बच्चा पसीने से तरबतर हो गए थे। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं हैं, उन्हें न खोलें। पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

वहीं बीडीओ रेशमा डुंगडुंग, सीओ अनिल कुमार, तिलैया थाना प्रभारी द्वारका राम ने भी दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। सड़कों, बस एवं ऑटो में सवारी कम नजर आए। रेलवे में भी पैसेंजर ट्रेनों और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी