पीएम मोदी ने बलराम जयंती पर किसानों को किया संबोधित

डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन तथा डायरेक्ट।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:19 AM (IST)
पीएम मोदी ने बलराम जयंती पर किसानों को किया संबोधित
पीएम मोदी ने बलराम जयंती पर किसानों को किया संबोधित

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन तथा डायरेक्टर ऑफ जनरल आईसीएआर के निर्देश पर रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में बलराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी वेबिनार के माध्यम से दूरदर्शन पर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबिनार के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त की राशि किसानों के खाते में भेजने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में किसान टूट गए हैं, ऐसे में यह राशि उन्हें सहयोग करेगी। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह के अलावे किसानों में पुष्पा देवी, मालती देवी, बुंदक यादव, शांति देवी, पिकी देवी, शहनाज खातून, बबीता देवी, गुड़िया देवी, जागेश्वर यादव सहित कई किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी