खेल मैदान के विवाद को लेकर एसडीपीओ ने किया स्थल का निरीक्षण

संवाद सूत्र सतगावां (कोडरमा) सतगावां थाना क्षेत्र के डेबोडीह खेल मैदान में चल रहे जमीन विवाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:27 PM (IST)
खेल मैदान के विवाद को लेकर एसडीपीओ ने किया स्थल का निरीक्षण
खेल मैदान के विवाद को लेकर एसडीपीओ ने किया स्थल का निरीक्षण

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगावां थाना क्षेत्र के डेबोडीह खेल मैदान में चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने स्थल का निरीक्षण कर दो समुदाय के लोगों को कागजात प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस खेल मैदान में 31 अगस्त तक जबतक लॉकडाउन व विवाद चल रहा है तबतक कोई इस मैदान में खेल नहीं खेलेंगे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत किया और सतगावां अंचलाधिकारी के पास कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा। मौके पर बीडीओ बैधनाथ उरांव, थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा, प्रक्षिशु एसआई मुकेश कुमार यादव,चंद्रदेव सिंह,इकराम खान, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, जयशंकर प्रसाद के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी