प्रतिनिधि चुनने में पुरूषों पर भारी रही महिलाएं

लोकतंत्र के इस महापर्व में कोडरमा विधानसभा में 5

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:13 AM (IST)
प्रतिनिधि चुनने में पुरूषों पर भारी रही महिलाएं
प्रतिनिधि चुनने में पुरूषों पर भारी रही महिलाएं

कोडरमा: लोकतंत्र के इस महापर्व में कोडरमा विधानसभा में 58.2 फीसद वोट पड़े है। हालांकि 7 बूथों की रिपोर्ट प्रशासन को नहीं मिली थी, ऐसे में कुछ वोट और बढ़ने की संभावना है। इधर, पिछले विस चुनाव की अपेक्षा इस बार करीब 7 फीसदी कम वोट पड़े है। बावजूद महिलाओं का उत्साह जबरदस्त रहा। इस बार भी पुरूष वोटरों की अपेक्षा महिला वोटरों का बूथों पर दबदबा रहा। पुरूष वोटरों की अपेक्षा करीब 7 फीसदी अधिक महिला वोटर मतदान में उत्साह दिखायी। पिछले विधान सभा चुनाव में भी महिला वोटरों की भागीदारी पुरूष वोटरों से अधिक थी। इधर, मतदान के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया कि कोडरमा विधानसभा में 58.24 फीसद पोलिग हुई है, जबकि कुछ अन्य बूथों से सूचना आनी बाकी है। महिला वोटरों की भागीदारी काफी बेहतर रही है। कुछ बूथों को छोड़ कोडरमा विस में 197588 मत पड़े है। इसमें 100100 महिला तथा 97488 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में अभियान चलाई गई थी। बावजूद कुछ कम मतदान होने की समीक्षा की जाएगी। पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतदान के दौरान कई जगहों से विवाद की सूचनाएं मिली थी, लेकिन पुलिस दल सूचनाओं पर अधिक से अधिक 10 मिनट में पहुंच कर मामले का निपटारा कर रही थी। :::::मरचोई में सबसे कम व चंद्रोडीह में पड़े सर्वाधिक वोट::::::

कोडरमा: सतगांवां के मरचोई में सबसे कम 35.34 फीसद तथा कोडरमा प्रखंड के चंद्रोडीह में सबसे अधिक 86.07 फीसद वोटिग हुई। डीसी ने बताया कि पूर्व के चुनाव में सतगांवां के भखरा में सबसे कम 38 फीसदी वोटिग हुई थी, यहां स्वीप कार्यक्रम चलाने के बाद इस बार 50.24 फीसदी वोटिग हुई है। इस तरह कम वोट वाले अन्य बूथों पर भी इस बार अच्छी पोलिग हुई है। ::::::::डीसी-एसपी कंट्रॉल रूम से करते रहे मॉनिटरिग::::::::

कोडरमा: कोडरमा विधानसभा के 92 बूथों पर मतदान की बेबकास्टिग होते रहा। डीसी-एसपी कंट्रोल रूम से बूथों की निगरानी करते रहे। इसके लिए जिला समाहरणालय में ही कंट्रोल रूम बनाया गया था। वहीं प्राप्त शिकायतों पर त्वरित निष्पादन के लिए हर थाना स्तर पर क्यूआरटी की टीम तैनात थे, जो 10 से 15 मिनट में बूथों पर पहुंच रहे थे। इससे पूरा मतदान शांतिपूर्ण संभव हो सका। ::::::::टोकन सिस्टम रहा प्रभावी::::::::

कोडरमा: डीसी ने बताया कि बूथों पर शुरू की गई टोकन सिस्टम पूरी तरह प्रभावी रहा। अधिकतर बूथों पर मतदाता खड़े रहने के बजाय बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं दिव्यांग वोटरों के लिए भी वोलेंटियर की व्यवस्था बेहतर रही। दिव्यांग वोटर वाले 349 बूथों में हर जरूरी व्यवस्था बहाल की गई थी। ::::::3 बजे के बाद पहुंचे कई वोटर, पुलिस ने रोका::::::::

कोडरमा: करमा के बूथ संख्या 144 सहित कई बूथों पर 3 बजे के बाद वोटर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक दिया। दरअसल चुनाव आयोग से कोडरमा विधानसभा के लिए 3 बजे तक ही वोट का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन कई वोटर 3 बजने के कुछ समय बाद बूथ पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी। कुछ महिलाएं भी इन बूथों पर पहुंच गई। लेकिन अधिकारी ने वोटरों को गेट से बाहर निकालकर गेट को लॉक कर दिया।

chat bot
आपका साथी