छात्रा के साथ दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

हैदराबाद में दुष्कर्म की घटना की लौ अभी शांत भी नहीं हुई है कि झुमरीतिलैया शहर में भी एक इंटर की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस तक घटना की सूचना बुधवार की शाम को पहुंची। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के कान खड़े हो गये और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो आरोपियों को शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
छात्रा के साथ दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
छात्रा के साथ दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

झुमरीतिलैया: हैदराबाद में दुष्कर्म की घटना की लौ अभी शांत भी नहीं हुई है कि झुमरीतिलैया शहर में भी एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। घटना गत 29 नवंबर की है। पुलिस तक घटना की सूचना बुधवार की शाम को पहुंची। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के कान खड़े हो गये और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो आरोपियों को शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। मामले को काफी गोपनीय रखा है। पुलिस के अनुसार छात्रा एक छात्र के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने चाकू के बल पर दोनों को पकड़ लिया। लड़के के साथ मारपीट की गई तथा चाकू का भय दिखाकर उसे डराया गया। जबकि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना से आहत लड़की ने दो दिन बाद परिजनों को अपनी व्यथा सुनाई तो सभी के होश उड़ गये। वहीं परिजनों ने तुरंत एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस दल सक्रिय हुआ और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद फौरी कार्रवाई की गई। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी