सांई नाथ मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय के लालनगर स्थित साँई मंदिर में साँई भक्तों ने विविध कार्यक्रमो का आयोजन गुरुवार को किया। इस मौके पर क्षेत्र के साँई भक्तो के द्वारा सुबह 9 बजे साँई बाबा को दूध से नहलाया गया। ततपश्चात क्षेत्र के साँई भक्तो के द्वारा तरह तरह के चना भूंजा बिस्कुट खीर-पूड़ी आदि का भोग लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:00 PM (IST)
सांई नाथ मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
सांई नाथ मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय के लालनगर स्थित सांई मंदिर में सांई भक्तों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को किया। इस मौके पर क्षेत्र के सांई भक्तों के द्वारा सुबह 9 बजे सांई बाबा को दूध से नहलाया गया। ततपश्चात क्षेत्र के सांई भक्तों के द्वारा तरह तरह के चना, भूंजा, बिस्किट, खीर-पूड़ी आदि का भोग लगाया गया। इसके बाद चढ़ाए गए भोग को प्रसाद के रूप में उपस्थित लोगों के बीच वितरण किया गया। वहीं शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में देर शाम आरती उतारी गयी। इस अवसर पर रणजीत सिंह, विमला देवी, आशा देवी, अवधेश सिंह, रेणुका सिन्हा, रानी सिन्हा, अर्पणा सहाय, सुभाष मोदी, सत्येंद्र पोधार, जुगनू कुमार सिन्हा, मनजीत कुमार सिन्हा, गोपाल कुमार सिन्हा, वीणा सिन्हा, ऋचा सिन्हा, पूजा सिन्हा, रुचि सिन्हा, सन्ध्या कुमारी, कोमल कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी