आम लोगों की थाली से गायब हो रहा प्याज

झुमरीतिलैया शहर के अलग-अलग सब्जी बाजारों में प्याज ने शतक की छलांग लगा दी है। शहर के अशोका होटल के पीछे नगर पर्षद के सब्जी बाजार झंडा चौक स्थित हटिया बाजार वीर कुंवर सिंह चौक बेलाटांड दुर्गा मंडप स्थित सब्जी बाजार में प्याज 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। प्याज की कीमत में बेतहासा वृद्धि से लोगों ने प्याज खाना बंद कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:23 PM (IST)
आम लोगों की थाली से गायब हो रहा प्याज
आम लोगों की थाली से गायब हो रहा प्याज

झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया शहर के अलग-अलग सब्जी बाजारों में प्याज ने शतक की छलांग लगा दी है। शहर के अशोका होटल के पीछे नगर पर्षद के सब्जी बाजार, झंडा चौक स्थित हटिया बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, बेलाटांड दुर्गा मंडप स्थित सब्जी बाजार में प्याज 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। प्याज की कीमत में बेतहासा वृद्धि से लोगों ने प्याज खाना बंद कर दिया है। कारोबारियों की मानें तो एक तरफ प्याज की आवक कम हुई है, वहीं खरीदार भी कम आ रहे हैं। दाम बढ़ने के कारण कारोबार 15 से 20 प्रतिशत तक सिमट गया है। वहीं कई खुदरा दुकानों में प्याज बेचना भी बंद कर दिया गया है। शादी-विवाह में प्याज का इस्तेमाल भी कम हुआ है। महंगा होने के कारण लोग 50 किलो की जगह 10 से 20 किलो तक ही ले रहे हैं। मरकच्चो निवासी झारखंडी साव ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री की शादी है और प्याज के मूल्यवृद्धि की वजह से प्याज की खरीदारी कम कर रहे हैं। वहीं शादी-विवाह एवं पार्टियों में गाजर, मूली व टमाटकर का सलाद दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न होटलों व झालमुड़ी के ठेलों में भी प्याज ग्राहकों को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो पूरे दिसंबर माह में लोगों को प्याज महंगा खरीदना पड़ेगा। जनवरी में नासिक से नई फसल आ जाएगी और स्थानीय किसानों का प्याज भी बाजार में आना शुरू होगा, तभी दाम में गिरावट आएगी। इधर, प्याज की बढ़ी कीमत से गृहणियों के आंसू निकल रहे हैं। सब्जियों के साथ अन्य पकवानों का जायका भी प्याज के बिना बिगड़ रहा है। आम लोग तो प्याज के दाम सुनकर ही सिहर जा रहे हैं। बहरहाल चुनावी मौसम में प्याज के बढ़े दाम से विपक्षी दलों को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है। नेताओं के चुनावी सभाओं में प्याज के दाम पर चर्चा होने लगी है।

chat bot
आपका साथी