तिलोकरी में मना वृद्ध सम्मान दिवस

प्रखंड के तिलोकरी में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध सम्मान दिवस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 07:47 PM (IST)
तिलोकरी में मना वृद्ध सम्मान दिवस
तिलोकरी में मना वृद्ध सम्मान दिवस

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के तिलोकरी में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, केदारनाथ यादव, परसाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर वृद्धों के कल्याण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए ताकि उनके जीवन में उत्साह उत्पन्न करें। उन्होंने कहा कि वृद्धों के सम्मान के लिए सबसे पहले 1 अक्टूबर 1991 को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके संबंध में चितन करना तथा उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना है। कार्यक्रम को केदारनाथ यादव, शशि भूषण चौधरी, राम लखन यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कई वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कैलाश लाल बर्णवाल, रामशरण यादव, बालेश्वर पांडेय, राजकुमार मोदी, शुकरी देवी, कृति सुमन आदि कई वृद्ध पुरुष तथा महिलाएं शामिल थे।

chat bot
आपका साथी