गरीबों के आशियाने पर बारिश का कहर

लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश से अब गरीबों के मिट्टी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:59 PM (IST)
गरीबों के आशियाने पर बारिश का कहर
गरीबों के आशियाने पर बारिश का कहर

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश से अब गरीबों के मिट्टी के घर ध्वस्त होने लगे हैं। शुक्रवार की रात तेज चल रही हवा तथा बारिश से इरगोबाद में एक बंद पड़े मिट्टी के घर पर विशाल आम का पेड़ गिर गया। हालांकि घर में कोई नहीं रहता था जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। जयनगर क्षेत्र के खरीयोडीह निवासी चंपा देवी का घर शनिवार की अहले सुबह ही गिर गया। चंपा देवी ने बताया कि वे सभी परिवार खेत में काम करने गए थे इसी दौरान उसका मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घर ध्वस्त होने के दौरान घर में रखी खाने-पीने की वस्तुओं सहित कई जरूरी सामान भी दब गए। अब उनके समक्ष रहने का कोई विकल्प नहीं रहा है। वहीं खरियोडीह निवासी ननकू साव तथा राजेंद्र पंडित का भी मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है। ये दोनों पीड़ित परिवार भी टूटे हुए घर में त्रिपाल लगाकर रहने को विवश हैं। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है ताकि लगातार हो रही बारिश में अपने परिवार के साथ कहीं सिर छिपा सके।

बारिश से जगह-जगह जलजमाव

मरकच्चो: प्रखंड में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह पपलो पंचायत के नावाडीह में बिदा देवी का खपरैल मकान लगातार बारिश की वजह से गिर गया। संयोग से घर के लोग उस वक्त घर से बाहर थे, अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। बिदा देवी के पति की मौत सात दिन पूर्व ही हुई है। उनके श्राद्ध व मृत्युभोज के लिए घर में रखे चावल, दाल, आटा, तेल तथा अन्य खाद्य सामग्री के अलावे पंखा गैस चूल्हा बर्तन बक्शा कपड़ा समेत कई समान मलबे में दब गया। मकान के गिर जाने से उक्त परिवार को रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। फिलहाल वे पड़ोस के घर में रह रहे हैं। लगातार बारिश से नईटांड निवासी जगदीश राम, दरगाह मुहल्ला निवासी आजाद शेख , तुरिया मुहल्ला निवासी मुमताज अंसारी का भी मकान को नुकसान पहुंचा है। नावाडीह निवासी रेणु देवी के खपरैल मकान पर पेड़ गिरने से मकान को आंशिक क्षति हुई है।

chat bot
आपका साथी