पेड़ से टकराया पुलिस वाहन, कई पुलिसकर्मी घायल

जयनगर थाना क्षेत्र के मनी के समीप कोडरमा महिला थाना की पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:41 PM (IST)
पेड़ से टकराया पुलिस वाहन, कई पुलिसकर्मी घायल
पेड़ से टकराया पुलिस वाहन, कई पुलिसकर्मी घायल

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): जयनगर थाना क्षेत्र के मनी के समीप कोडरमा महिला थाना की पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गई जिससे महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना शुक्रवार की लगभग 3:30 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी दल बल के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली थी तभी वाहन चालक की आंख लग गई और वाहन पेड़ से जा टकराई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी, मुंशी शशी कुमार, महिला आरक्षी शांति बेरवा करकेटा आदि घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परसाबाद पुलिस पिकेट तथा जयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी