सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक करा रहे परिजन

सर्पदंश से महिला की मौत के बाद भी मृतका के स्वजन ओझा-गुणी से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:38 PM (IST)
सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक करा रहे परिजन
सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक करा रहे परिजन

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): सर्पदंश से महिला की मौत के बाद भी मृतका के स्वजन ओझा-गुणी से झाड़फूंक के चक्कर में पड़े हैं। अस्पताल में डाक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बावजूद मृतका के स्वजन अंधविश्वास के कारण झाड़-फूंक करवा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह जिदा हो जाएगी। घटना कोडरमा जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम डंडाडीह का है। जानकारी के मुताबिक डंडाडीह निवासी मुंशी यादव की पत्नी प्यारी देवी को सुबह 5 बजे ही एक विषैले सांप ने काट लिया। उक्त महिला अपने घर से मवेशी को लेकर नदी की ओर छोड़ने जा रही थी। तभी उसे सांप काट लिया। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने लोगों को बताया उसे सांप डंस लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे कोडरमा सदर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार वाले उसे घर में लाकर तांत्रिक से झाड़-फूंक करवा रहे हैं। परिजनों को अभी आशा है कि मृत प्यारी देवी पुन: जीवित हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी