अस्पतालों में नहीं मिला बेड, गैस एजेंसी संचालक का निधन

संवाद सहयोगी कोडरमा श्रीराम एचपी गैस एजेंसी झुमरीतिलैया के संचालक विनोद कुमार रजक का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:41 PM (IST)
अस्पतालों में नहीं मिला बेड, गैस एजेंसी संचालक का निधन
अस्पतालों में नहीं मिला बेड, गैस एजेंसी संचालक का निधन

संवाद सहयोगी, कोडरमा: श्रीराम एचपी गैस एजेंसी झुमरीतिलैया के संचालक विनोद कुमार रजक का रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रिम्स में आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार की देर शाम उन्हें एसिडिटी की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्हें पार्वती क्लीनिक से प्राथमिक जांच के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें रांची ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, रांची में कई निजी अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद भी बेड उपलब्ध नहीं हो पाया और रविवार सुबह करीब 10 बजे रिम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। विनोद रजक व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में काफी आगे रहते थे। जिले के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने, पाठ्य सामग्री खरीदने आदि में आर्थिक सहयोग किया जाता था। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा संचालित बाल विद्यालय में सचिव के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भारत विकास परिषद एवं श्री कोडरमा गौशाला समिति के भी आजीवन सदस्य थे। वह पीछे माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे को छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन पर राजद जिला अध्यक्ष रामधन यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू, ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार पंडित, भाजपा नेता बैजनाथ यादव, आरवीएस स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार, सीटू नेता संजय पासवान, झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप हिसारिया, विनीत मोदी, डॉ विकास चंद्रा, राकेश शर्मा, कांग्रेस असंगठित कामगार स्टेट कोऑर्डिनेटर भागीरथ पासवान, भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष दीपाली भदानी, रोटरी अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सचिव टीनू कुमारी, पिकी जैन, कैलाश चौधरी, कुमार पुजारा, महेश दारूका, जयकुमार गंगवाल, संगीता शर्मा, सुरेश जैन, नवीन जैन आदि ने दुख प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी