स्वास्थ्य शिविर लगाया

मसनोडीह पंचायत में हैंड इन हैंड इंडिया एवं जौकनिक फाउ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:54 PM (IST)
स्वास्थ्य शिविर लगाया
स्वास्थ्य शिविर लगाया

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): मसनोडीह पंचायत में हैंड इन हैंड इंडिया एवं जौकनिक फाउंडेशन ने महिलाओं एवं बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन डाक्टर अभिजीत राय, डाक्टर लूना एवं गुरुदेव प्रसाद ने किया। इसमें 112 लोगों ने जांच कराई। इसमें सबसे अधिक महिलाओं में खून की कमी एवं हड्डी में कैल्शियम की कमी तथा दांत पीलापन एवं कमजोरी बीमारी सामने आई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हैंड इन हैंड इंडिया की सोनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, भोला पासवान, बेबी कुमारी, सोनी कुमारी,रिचा सिंह आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी