डोमचांच में बुद्धिजीवी मंच की बैठक

डोमचांच स्थित मेहता भवन में बुद्धिजीवी मंच की बैठक शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:37 PM (IST)
डोमचांच में बुद्धिजीवी मंच की बैठक
डोमचांच में बुद्धिजीवी मंच की बैठक

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच स्थित मेहता भवन में बुद्धिजीवी मंच की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभाकर लाल रावत ने किया,जबकि संचालन बसंत मेहता ने किया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से रमेश सिंह उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते रमेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बहुत समस्या है। यहां का मुख्य धंधा पत्थर और माइका है,जो पूरी तरह चौपट हो गया है। यह व्यवसाय कैसे पटरी पर लौटे, इस संबंध में कोडरमा सांसद व केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलकर बात की जाएगी। वहीं देवेन्द्र मेहता ने कहा कि डोमचांच में रोजगार ठप होने से बेरोजगारी बढ़ गई है,जो चिता का विषय है डोमचांच एक औद्योगिक क्षेत्र है,यहां के जनता त्रस्त है। बैठक में अधिवक्ता अखिल सिन्हा,राजेश सिंह,त्रिलोचन मेहता,भरत नारायण मेहता, विक्रम सिंह परिमल,शक्ति सिंह,अशोक पंडित,सुरेन्द्र सिंह,अंगलाल राम,हीरालाल सुंडी,रविन्द्र मेहता,सविन्द्र सिंह,शंकर पासवान,दिनेश राणा,वीरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी