मानव तस्करी एवं बाल श्रम बहुत बड़ा जुर्म : लूसी सोसेन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा ने मसनोडीह पंचायत स्थित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 07:33 PM (IST)
मानव तस्करी एवं बाल श्रम बहुत बड़ा जुर्म : लूसी सोसेन
मानव तस्करी एवं बाल श्रम बहुत बड़ा जुर्म : लूसी सोसेन

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा ने मसनोडीह पंचायत स्थित जियोरायडीह बिरहोर बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा की सचिव लूसी सोसेन तिग्गा ने कहा कि मानव तस्करी एवं बाल श्रम बहुत बड़ा जुर्म है। इस कार्य में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंड के प्रविधान हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना मिले तो उस क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलंब सूचना दें । बाल विवाह समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है। लड़कों की शादी 21 साल के बाद और लड़कियों की शादी 18 साल के बाद ही करें। बाल तस्करी कानून की नजर में बहुत घोर अपराध है और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के लिए कठोर दंड के प्रविधान हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है तथा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले के दूरदराज इलाके में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रूपा सामंता ने कहा कि किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करना डायन प्रतिषेध अधिनियम के तहत जुर्म है तथा इसमें शामिल व्यक्तियों को सख्त सजा दी जाएगी। छोटे बच्चो से काम कराना बाल श्रम की श्रेणी में आता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अधिकारों एवं कर्तव्यों के बीच सामंजस्य स्थापित कर ही व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। पैनल अधिवक्ता राम विनय सिंह ने डायन प्रथा, झारखंड फोस्टर केयर एवं स्पांसरशिप स्कीम के दिशानिर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी काफी विस्तार से दी। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर न्यायालयकर्मी संतोष कुमार सिंह, पीएलवी सीमा मेहता, सुब्रत कुमार मुखर्जी, रामदेव पासवान, सुशील बिरहोर, राम दयाल बिरहोर, झिमली देवी, महावीर बिरहोर, मनोज बिरहोर, सुरेश बिरहोर, रामदेव यादव, रश्मी बिरहोरिन, सुमन बिरहोरिन, गुडिया बिरहोरिन सहित चिता देवी, शांति देवी, तारा देवी, बिदा देवी, राजेश्वर सिंह, महादेव मेहता, दिनेश मेहता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी