डोमचांच में भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद, जिलाअध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

डोमचांच में मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताअ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 07:42 PM (IST)
डोमचांच में भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद, जिलाअध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
डोमचांच में भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद, जिलाअध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच में मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में आपसी विवाद गहराने लगा है। अब कार्यकर्ताओं का एक गुट जिला अध्यक्ष पर आक्रोश व्यक्त कर रहा है। इसे लेकर नगर पंचायत स्थित जयनगर रोड में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभाकर लाल रावत ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता बसंत मेहता ने किया। बैठक में डोमचांच मंडल अध्यक्ष की घोषणा में मनमाना करने पर जिला अध्यक्ष की निदा की गई। जिला प्रवक्ता बसंत मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अपने संवैधानिक एवं निष्पक्षता पूर्ण कार्य करने वाली एवं अनुशासित पार्टी है। लेकिन जिला में कुछ लोग पार्टी में रहकर व्यक्तिवादी परंपरा को बढ़ावा दे रहे हैं और जुझारू कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की अवहेलना करते हुए पार्टी को कमजोर करने के लिए लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष अपने व्यक्तिगत विचार को लागू करने के लिए प्रदेश के नेताओं को भी बदनाम कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष पर न्याय संगत कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इस पर नेतागण एवं प्रदेश चुप्पी साधे रहा तो आम कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ होगा। साथ ही कई वक्ताओं ने यह भी कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व द्वारा इसे संज्ञान नहीं लिया जाता है तो पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने पर विचार किया जाएगा। बैठक में महेंद्र प्रसाद वर्मा, अखिल सिन्हा, संगीता सिन्हा, सुनील सिन्हा, विक्रम सिंह परिमल, मनोज मेहता, शक्ति सिंह, मुकेश रजक, प्रवीण मित्तल, केके निराला, घनश्याम साहू, दिलीप यादव, शंकर पासवान, अशोक पंडित आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर जिला अध्यक्ष नीतेश चंद्रवंशी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का मनोनयन उनका निजी नहीं बल्कि संगठन का फैसला है। संगठन कई पहलुओं पर विचार कर निर्णय लेती है। कुछ लोगों के बहकावे में उनके विरुद्ध बयान जारी किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। सभी को संगठन हित में सोचना चाहिए। बावजूद संगठन के विरोध करने पर संबंधित लोगों की शिकायत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी