सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भगवान भास्कर की प्रतिमा के किए दर्शन

पंडाल में भगवान भास्कर के दर्शन करने को रविवार को स्थानी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:07 PM (IST)
सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भगवान भास्कर की प्रतिमा के किए दर्शन
सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भगवान भास्कर की प्रतिमा के किए दर्शन

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): पंडाल में भगवान भास्कर के दर्शन करने को रविवार को स्थानीय सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी पहुंचीं। सांसद ने भगवान भास्कर की प्रतिमा के दर्शन किए और लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। नवीन आदर्श शिशु बाल क्लब एवं छठ पर्व समिति शिवसागर की ओर से पंडाल का आयोजन किया गया।

मौके पर छठ पूजा समिति के सदस्यों ने सांसद से परिसर में सीढ़ी बनाने, गेट बनाने ,पौधा लगाने की मांग की। समस्याओं को सुनकर सांसद ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों हर संभव सहयोग करने की बात कही। इसके पूर्व भी सांसद के सहयोग से परिसर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष किशोर साव, सचिव सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ,संरक्षक भारत नारायण मेहता, प्रभाकर लाल रावत, सुरेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, सुभाष साव, अनिल पांडे, दीपक साव, भागवत खटीक, शिव शंकर राम चंद्रवंशी, बलराम भारती, द्वारका मेहता, राजू दास, मुकेश राम, विजय यादव ,विजय राय, रुपचंदी दास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी