भाजपा सरकार गठन का जश्न मना रही: राजद

कोरोना संकट में मानवता और इंसानियत के पक्ष में कार्य करने के लिए राजद कांग्रेस और जेएमएम नेतृत्व वाली हेमंत सरकार का कार्य इतिहास के पन्नों को जब भी पलटकर पढ़ा जाएगा तब सवा तीन करोड़ झारखंडी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। उक्त बातें राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने मजबूत इरादों के बलबूते सीएम हेमंत सरकार ने पहले ट्रेन और बाद में हवाई जहाज से एयरलिफ्ट कर मजदूरों को वापस लाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:56 PM (IST)
भाजपा सरकार गठन का जश्न मना रही: राजद
भाजपा सरकार गठन का जश्न मना रही: राजद

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): कोरोना संकट में मानवता और इंसानियत के पक्ष में कार्य करने के लिए राजद, कांग्रेस और जेएमएम नेतृत्व वाली हेमंत सरकार का कार्य इतिहास के पन्नों को जब भी पलटकर पढ़ा जाएगा, तब सवा तीन करोड़ झारखंडी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। उक्त बातें राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने मजबूत इरादों के बलबूते सीएम हेमंत सरकार ने पहले ट्रेन और बाद में हवाई जहाज से एयरलिफ्ट कर मजदूरों को वापस लाई। सरकार के इस पहल पर राष्ट्रीय जनता दल के कोडरमा जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने हेमंत सरकार को बधाई दी है। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव नें भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ सवा सौ करोड़ जनता कोरोना महामारी में मुश्किलों का सामना करते हुए त्राहिमाम कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर जश्न मना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी