कोडरमा में 8 वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्‍या की आशंका Koderma News

Jharkhand. पूनम रोज की तरह स्‍कूल पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन उसकी चाची की बेटी ने बताया कि वह स्‍कूल गई ही नहीं थी। बाद में उसका शव कुएं में पाया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 10:20 PM (IST)
कोडरमा में 8 वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्‍या की आशंका Koderma News
कोडरमा में 8 वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्‍या की आशंका Koderma News

मरकच्चो (कोडरमा), जासं। मरकच्‍चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम पिपराडीह में लगभग आठ वार्षिक स्कूली छात्रा का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया है। शव की पहचान पिपराडीह निवासी सीताराम साव की आठ वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में की गई है। घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के अनुसार पूनम अपने चाची की बेटी के साथ हर रोज की तरह स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी। पूनम की चाची की बेटी ने घर आकर बताया कि पूनम आज विद्यालय गई ही नहीं थी।

इसके बाद परिजन पूनम की खोजबीन करने लगे। इसी दौरान लगभग साढ़े सात बजे लोगों ने उसके घर के पीछे बने कुएं में ही झग्गर डाला तो पूनम का शव कुएं पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मरकच्चो पुलिस मौके पर पंहुची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मालूम हो कि पूनम के घर में उसकी मां व दादी ही रहती है, जबकि पूनम के पिता मुंबई में काम करते हैं। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है।

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्‍िलक करें।

chat bot
आपका साथी